लाइव न्यूज़ :

7 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना, इन बड़ी घटनाओं का भी गवाह है ये दिन

By भाषा | Updated: April 7, 2020 07:21 IST

7 अप्रैल का इतिहास: आज ही के दिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना हुई थी। यह संस्था विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्मइंटरनेट का भी सांकेतिक जन्मदिन, पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची

इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं। ऐसी ही एक घटना 7 अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की।

विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है। दुनिया के 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य तथा दो संबद्ध सदस्य हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में सात अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1818: ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।

1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।

1920: भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्म।

1929: पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।

1946: फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।

1948: संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।

1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1969 : इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन ।

1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।

2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिकाहिस्ट्रीफ़्रांससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब