लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन दारा शिकोह को औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए उतरा था मौत के घाट, जानें 30 अगस्त का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: August 30, 2020 13:16 IST

Open in App
ठळक मुद्दे30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे

नयी दिल्ली: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था।

दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहाँ के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

देश दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1559 : अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म।

1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर। टीम ने 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश का मौका भी गंवाया । 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?