लाइव न्यूज़ :

22 फरवरी का इतिहास: आज ही के दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का हुआ था निधन, क्लोनिंग के जरिए डॉली भेड़ का जन्म

By भाषा | Updated: February 22, 2020 15:42 IST

Open in App

इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने में सफलता मिली। इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया। ये 'क्लोन' भेड़ जिसे ‘‘डॉली नाम दिया गया था दरअसल पांच जुलाई 1996 को पैदा हुई थी, लेकिन इसकी घोषणा सात माह बाद फरवरी में की गई।

इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया। यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई। इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले।

देश दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1556 : मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।1731 : अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्‍म।1821 : स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म।1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन।1958 : देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया।1935 : अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।1997 : क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील