लाइव न्यूज़ :

17 नवंबर का इतिहासः रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता, नहीं रहे लाला लाजपत राय

By भाषा | Updated: November 17, 2019 07:24 IST

वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉ‌डलिंग करने के बाद अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं।उन्होंने 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई।

नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरुआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी।

वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉ‌डलिंग करने के बाद अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।

करीब दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई। उन्हें मिस वर्ल्ड की निर्णायक बनने का अवसर भी मिला।

देश दुनिया के इतिहास में 17 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1525 : मुगल शासक बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया और इस बार यहां अपना शासन कायम करने में सफल रहा।

1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।

1915 : विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया।

1928 : लाला लाजपत राय का निधन।

1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ।

1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।

1970 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा।

1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल आफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला करके 60 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलावरों को पुलिस ने मार डाला।

2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास सीरीज ट्विलाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस सीरीज की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।

टॅग्स :हिस्ट्रीमिस इंडियाअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप