लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर किया था कब्जा, जानें 17 फरवरी का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: February 17, 2020 12:44 IST

17 फरवरी के दिन इतिहास में यह कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा लड़ाका छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है।छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

आप हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। इस वर्ष लीप वर्ष होने के कारण फरवरी में 29 दिन हैं। 17 फरवरी की बात करें तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का 48वां दिन है और अभी साल के कुल 317 दिन बाकी हैं। इतिहास में यह कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा लड़ाका छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

देश दुनिया के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।

1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना। 1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।

1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।

1963 : बास्केटबाल के दुनिया के हानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जोर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा जाता था।

1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।

1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।

1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।

2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।

2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए