लाइव न्यूज़ :

15 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन क्रिकेट की पहली आधिकारिक गेंद फेंकी गई, रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या

By भाषा | Updated: March 15, 2020 14:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देइस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था.1493: महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

नयी दिल्ली: क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है। इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरूआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई।

इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था. यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनीं थी, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  44 ईपू: रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या- 1493: महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।- 1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।- 1882: अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।- 1901: महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।- 1919 : हैदरबाद का उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन- 1934: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।- 1959: नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।- 1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन किया गया।- 1985: पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।- 1988 : आजादी के बाद आठ राजनीतिक दलों ने पहले भारत बंद का आह्वान किया।- 1992: प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।- 2009: भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।- 2011: सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ

टॅग्स :हिस्ट्रीक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए