लाइव न्यूज़ :

12 मई का इतिहास: चीन में प्रलंयकारी भूकंप, दो पल के लिए हिली धरती और चली गई 87 हजार लोगों की जान

By भाषा | Updated: May 12, 2020 07:32 IST

आज का इतिहास: साल 1993 में हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ। वहीं, साल 2008 में चीन में आए भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: साल 2015 में नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायलसाल 1666 में पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे

मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। साल 2008 में 12 मई को बस दो पल के लिए धरती ने करवट बदली और चीन में 87 हजार लोग मौत की आगोश में समा गए।

इतिहास के सबसे ताकतवर भूकंप में शुमार इस भूकंप में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और इससे हुए संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों का वक्त लगा। भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए। देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।

1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।

2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।

2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।

2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।

2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।

टॅग्स :हिस्ट्रीचीनभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील