लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस का इतिहास बनना तय है, एनडीए 400 से अधिक सीटों की ओर बढ़ रहा है", असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने दल पर साधा बेहत तीखा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2024 11:36 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी 'इतिहास' बन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी 'इतिहास' बन जाएगीमुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब होने वाली हैउन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस विभिन्न क्षेत्रीय दलों में विभाजित होकर खत्म हो जाएगी

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भरोसा जताया है कि लोकसभा के आम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 सीटें से पार सीटें मिलने जा रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री सरमा ने गुरुवार को गुवाहाटी जिले के बशिष्ठा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही 'इतिहास' बन जाएगी।

उन्होंने आगे दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में स्थिति बेहद खराब होने वाली है।

सीएम सरमा ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास बनना तय है। कांग्रेस आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रीय दलों में विभाजित हो जाएगी। इस चुनाव के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में स्थिति कम हो जाएगी क्योंकि पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए 400 से अधिक जीत की ओर बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। कार्यकर्ता पूरी तरह से हतोत्साहित हैं। कांग्रेस कई हिस्सों में बंटकर अलग-अलग हो जाएगी, उसका कोई राष्ट्रीय नेतृत्व नहीं रहेगा और आखिरकार कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी में बंट जाएगी।"

मालूम हो कि हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा और उसके सहयोगी असम गणपरिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए असम में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंच गए हैं।

सीएम सरमा ने घोषणा की कि भाजपा राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एजीपी बारपेटा और धुबरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि यूपीपीएल कोकराझार सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस बीच असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे राणा गोस्वामी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

असम कांग्रेस के एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष कामाख्या डे पुरकायस्थ ने भी राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया। इससे पहले कांग्रेस के दो विधायक शशिकांत दास और सिद्दीकी अहमद ने राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया था।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए