लाइव न्यूज़ :

माँ-बाप की मर्जी से हुआ अंतरधार्मिक विवाह, हिंदुत्ववादियों ने रिसेप्शन में काटा बवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 17:25 IST

लड़की के पिता के अनुसार उन्होंने रिसेप्शन की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी थी।

Open in App

हिन्दू और मुस्लिम विवाह को "लव जिहाद" बताकर हंगामा काटने का नया मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामने आया है। खास बात ये है कि हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के के परिजन इस विवाह के लिए रजामंद थे। दोनों परिवारों ने अपने स्तर पर इस विवाह को विवादों से दूर रखने की कोशिश की। दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत गाजियाबाद की अदालत में शादी की। दोनों परिवारों ने विवाह के प्रीतिभोज (रिसेप्शन) में अपने बहुत करीबी 50 रिश्तदारों को बुलाया लेकिन हिन्दूत्ववादी संगठनों के लोगों ने वहां पहुंचकर विघ्न डाला। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार लड़के-लड़की के परिवारवालों ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते स्थानीय प्रशासन को पहले ही रिसेप्शन के बारे में सूचित कर दिया था। लड़की के पिता को हिंदुत्ववादी समूह के लोग कई दिनों से मुसलमान लड़की से शादी को लेकर धमकी दे रहे थे। लड़की के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि फोन पर किसी ने उनसे कहा कि वो ये शादी नहीं होने देंगे। रिसेप्शन स्थल पर उपद्रवियों ने कहा कि वो "किसी टोपीवाले को अंदर नहीं आने देंगे।"

लड़की के पिता ने कहा, "कुछ लोग आए लेकिन वो काफी आक्रामक थे और कह रहे थे कि मैंने हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचाया है। मैंने उनसे वहां से जाने के लिए कहा।" लड़की के पिता ने बताया कि दोनों परिवार करीब एक महीने से लड़की और लड़के की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरत रहे हैं। लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वो किसी ऐसी जगह पर हों जहां आंतरिक कलह चल रही हो और कोई किसी के घर में जबरदस्ती घुस सकता है और कुछ भी कह सकता है।

लड़की के पिता ने बताया कि जब उनकी 26 वर्षीय बेटी ने कहा कि वो मुस्लिम दोस्त से शादी करना चाहती है तो उन्होंने "देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए उसे ऐसा न करने के लिए समझाया।" लड़की के पिता के अनुसार वो अपनी बेटी और उसके दोस्त की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। लड़की के पिता के अनुसार लड़के परिवार वाले भी दोनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

टॅग्स :इंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील