लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बदला ‘फेयर एंड लवली’ का नाम, अब ‘ग्लो एंड लवली’ से मार्केट में बिकेगी क्रीम

By भाषा | Updated: July 2, 2020 21:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने इससे पहले 25 जून में को अपने लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड 'फेयर एंड लवली' से 'फेयर' शब्द हटाने की घोषणा की थी।अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के जोर पकड़ने के साथ ही कई सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद सवालों के घेरे में आ गये हैं। 

नई दिल्ली: एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने ‘फेयर एंड लवली’ क्रीम का नाम बदलकर अब ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया है। मालूम हो, कंपनी द्वारा क्रीम के नाम से 'फेयर' हटाकर 'ग्लो' रख दिया है। गुरुवार को कंपनी ने इस बात की पुष्टि की। मालूम हो, कंपनी ने सुंदरता के सकारात्मक पहलू में और अधिक समावेशी दृष्टिकोण अपनाया है। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने एक बयान में कहा कि पुरुषों के लिये उसके उत्पादों की रेंज को अब 'ग्लो एंड हैंडसम' कहा जायेगा। एचयूएल ने एक बयान में कहा, "अगले कुछ महीनों में ‘ग्लो एंड लवली’ ब्रांड खुदरा दुकानों पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इस उत्पाद के साथ भविष्य के नवाचार सामने लाये जायेंगे।’’ 

कंपनी ने इससे पहले 25 जून में को अपने लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड 'फेयर एंड लवली' से 'फेयर' शब्द हटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने तब सौंदर्य के लिये एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के जोर पकड़ने के साथ ही कई सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद सवालों के घेरे में आ गये हैं। 

हाल ही में अमेरिकी हेल्थकेयर एवं एफएमसीजी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत सहित दुनियाभर में अपनी स्किन व्हाइटनिंग क्रीम की बिक्री रोक दी। फ्रांस की पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि वह अपने त्वचा देखभाल उत्पादों से "व्हाइट, व्हाइटनिंग, फेयर, फेयरनेस, लाइट, लाइटनिंग" जैसे शब्दों को हटायेगी। 

टॅग्स :प्रोडक्ट रिव्यूजॉर्ज फर्नान्डिसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए