लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग से भीमा-कोरेगांव तक, राजनाथ सिंह ने दिए जवाब- कोई सरकार नहीं ले सकती हिंसा ना होने की गारंटी

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2018 17:06 IST

सुप्रीम कोर्ट के प्रेशर कूकर वाली टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने बताया कि हम कभी भी प्रेशर कूकर दबाने की कोशिश नहीं करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कोई भी सरकार हिंसा नहीं होने की गारंटी नहीं ले सकती। उन्होंने कहा 'देश भर में हुए आंदोलन और जातीय हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लेकिन एक बात यह भी है कि भारत विविधिताओं का देश है। ऐसे में कोई भी सरकार पूरी तरह हिंसा को नहीं रोक सकती है।' यह बात उन्होंने एबीपी न्यूज चैनल के 'हिंदुस्तान शिखर समागम 2018' शो में कही है।  

राजनाथ सिंह ने एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि दो बार से ज्यादा चुनाव ना हो। उन्होंने कहा एक साथ होने के लिए संविधान संशोधन जरूरी है। ऐसे में विपक्षी दल भी देश हित के लिए साथ में आएं लेकिन वो समर्थन नहीं कर रहे हैं।  

राजनाथ सिंह ने भीमा कोरेगांव हिंसा पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि सभी रिकॉर्ड देख सकते हैं। इनमे से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पहले भी हुई थी। तब भी उनपर यही आरोप लगाए गए थे।   फिलहाल यह मामला कोर्ट में है तो अंतिम फैसला वही लेगा।   

मॉब लिंचिंग पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सख्ती से निपट रहे हैं। हमने पहले भी कहा है। आपको बता दूं कि 1984 में सबसे बड़ा मॉब लिंचिंग हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट के प्रेशर कूकर वाली टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने बताया कि हम कभी भी प्रेशर कूकर दबाने की कोशिश नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोग हिंसा को केवल ग्रामीण इलाकों में नहीं बल्कि शहर में भी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।   उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि यह बात खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कही जा रही है।   

वहीं कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में पहले से ही स्थिति बेहद खराब है।   यहां पर 1980 से स्थिति खराब ही चल रही है।  लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए हम काम कर रहे हैं।  

इसके बाद जब एनआरसी का मुद्दा उठा तो राजनाथ सिंह ने बताया कि अभी तक 40 लाख लोग एनआरसी से बाहर हुए लेकिन इसको लेकर एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा ऐसी बातों पर हमारी सरकार की पीठ थपथाई जानी चाहिए।  

खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में एक भी हिंदुस्तानी सिख नहीं है।हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे।   उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आंदोलन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहमॉब लिंचिंगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए