लाइव न्यूज़ :

'सही मायने में हिंदू खतरे में हैं', जानें क्यों Yes बैंक संकट पर कांग्रेस नेता ने कही ये बात

By भाषा | Updated: March 7, 2020 18:00 IST

आरबीआई की रोक से एक दिन पहले यस बैंक से वडोदरा स्मार्ट सिटी विकास कंपनी द्वारा 256 करोड़ रुपये निकाले जाने की तरफ इशारा करते हुए सावंत ने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह केवल गुजरात के बारे में चिंतित हैं, देश को लेकर नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा-सही मायने में हिंदू खतरे में हैंभगवान जगन्नाथ मंदिर की 545 करोड़ रुपये की निधि संकटग्रस्त यस बैंक में जमा है।

मुंबई: नकदी का संकट झेल रहे यस बैंक समेत कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों के संकट पर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में “सही मायने” में हिंदू खतरे में हैं। उन्होंने दावा किया कि परेशानी में घिरे अधिकतर खाताधारक बहुसंख्यक समुदाय से हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि ओडिशा के भगवान जगन्नाथ मंदिर की 545 करोड़ रुपये की निधि संकटग्रस्त यस बैंक में जमा है। साथ ही कहा, “केंद्र की निगरानी में भगवान तक भी खतरे में हैं।”

आरबीआई ने यस बैंक के ऋण देने पर बृहस्पतिवार को एक माह की रोक लगा दी थी और निकासी की सीमा 50,000 रुपये तक सीमित कर दी थी। सावंत ने कहा, “भाजपा और उसके संबद्ध संगठन ध्रुवीकरण की तुच्छ राजनीति के लिए ‘हिंदुओं के खतरे में होने’ की बात करते हैं लेकिन मोदी सरकार की निगरानी में सही मायने में हिंदू खतरे में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बैंकों में ज्यादातर पैसा बहुसंख्यक हिंदुओं का है जो कि अब सुरक्षित नहीं है। कई परिवार बर्बाद हो गए। इसके लिए केवल मोदी सरकार जिम्मेदार है।”

सावंत ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाले का भी संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की अपना पैसा अटक जाने की चिंता में मौत भी हो गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों ने बहुसंख्यक हिंदुओं का पैसा “लूटा।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के करीब 109 बैंक संकट में हैं क्योंकि उनका पैसा यस बैंक में फंस गया है।

आरबीआई की रोक से एक दिन पहले यस बैंक से वडोदरा स्मार्ट सिटी विकास कंपनी द्वारा 256 करोड़ रुपये निकाले जाने की तरफ इशारा करते हुए सावंत ने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह केवल गुजरात के बारे में चिंतित हैं, देश को लेकर नहीं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर