लाइव न्यूज़ :

69 साल से फंसे राम मंदिर मुद्दे पर PM के जवाब से संतुष्ट नहीं है VHP, कही ये बड़ी बात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2019 13:49 IST

आलोक कहा कुमार ने कहा कि न्यायिक प्रकिया के पूरे होने से पहले कानून लाया जाना चाहिए। हम इस सरकार से संसद में कानून लाने का आग्रह करते रहेंगे।  सरकार के पास अधिकार है कि वो मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सके।

Open in App

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राम मंदिर निर्माण की मांग बढ़ती जा रही है। हिन्दू संगठन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी ने एक एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है राम मंदिर का निर्माण कानून प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। 

इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने पीएम के बयान पर असहमति जताई है और कहा है कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में 31 जनवरी को धर्म संसद में तय होगा कि आगे की रणनीति क्या है। वहीं मौजूद संत तय करेंगे कि आगे क्या किया जाए और इस पर फैसला लेंगे।

वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू समाज अदालत के फैसले को अनंत काल तक इंतजार कर सकता है। बीते 69 सालों से राम मंदिर का मुद्दा फंसा हुआ है। यहां तक की सर्वोच्च अदालत में अभी तक जजों की बेंच भी नहीं बनी है, जहां मामले की सुनवाई की जानी है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रकिया के पूरे होने से पहले कानून लाया जाना चाहिए। हम इस सरकार से संसद में कानून लाने का आग्रह करते रहेंगे।  सरकार के पास अधिकार है कि वो मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सके। साथ ही साथ अधिकांश सांसदों ने मंदिर निर्माण के लिए संसद द्वारा कानून बनाए जाने का समर्थन किया है।

आपको बता दें, सोमवार (1 जनवरी) को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर साफ किया था कि इस मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश लाने को लेकर विचार किया जाएगा। राम मंदिर मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है क्योंकि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने रुकावटें पैदा की हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राम मंदिर कानून से ही बनेगा।

टॅग्स :विश्व हिंदू परिषदनरेंद्र मोदीराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील