लाइव न्यूज़ :

UP: महंत द्वारा हेट स्पीच देने का सामने आया वीडियो, मुस्लिम महिलाओं को दी रेप की धमकी, एक्शन में पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 10:40 IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महंत को हेट स्पीच देते हुए सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस इस हेट स्पीच वाले वीडियो की जांच में जुट गई है।आरोप है कि महंत ने नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के मौके पर एक जुलूस निकाला था। जुलूस के एक मस्जिद के पास पहुंचने पर महंत ने लाउडस्पीकर पर भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया। 

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक महंत द्वारा हेट स्पीच का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हिंदू महंत को कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की देते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में महंत मस्जिद के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए नजर आए। महंत वीडियो में कह रहे हैं कि यदि किसी लड़की को कोई मुस्लिम इस्लाके में परेशान करेगा तो वो मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर सार्वजनिक रूप से उनका बलात्कार करेंगे। 

फिलहाल, यूपी पुलिस इस हेट स्पीच वाले वीडियो की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ये वाकया 2 अप्रैल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में नजर आने वाले महंत की पहचान महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास के तौर पर की गई है। आरोप है कि महंत ने नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के मौके पर एक जुलूस निकाला था। जुलूस के एक मस्जिद के पास पहुंचने पर महंत ने लाउडस्पीकर पर भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया। 

वीडियो में महंत ने कहा, "मैं आपको पूरे प्यार से यह कह रहा हूं कि अगर खैराबाद में एक भी हिंदू लड़की को आपके द्वारा छेड़ा गया, तो मैं आपकी बेटी और बहू को आपके घर से बाहर लाऊंगा और उसके साथ बलात्कार करूंगा।" 

यही नहीं, इस दौरान महंत ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए 28 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई है। वहीं, महंत द्वारा हेट स्पीच दिए जाने पर वीडियो में वहां मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। ये वीडियो वीडियो को फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर द्वारा ट्वीट किया गया है, जिसका जवाब सीतापुर पुलिस ने दिया है। पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा जांच प्रचलित है। प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।"

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप