लाइव न्यूज़ :

हिंदू परिवार ने की मुस्लिम लड़के की परवरिश, माता-पिता के घर से सात साल पहले हुआ था लापता

By अभिषेक पारीक | Updated: July 13, 2021 21:10 IST

नागपुर के एक हिंदू परिवार ने जबलपुर से लापता मुस्लिम बच्चे की सात साल तक परवरिश कर अनूठी मिसाल पेश की है। मुस्लिम लड़के को हिंदू परिवार में बेटे जैसा प्यार मिला और 12 जुलाई को यह लड़का एक बार फिर नागपुर पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के एक हिंदू परिवार ने जबलपुर से लापता मुस्लिम बच्चे की सात साल तक परवरिश कर अनूठी मिसाल पेश की है। मुस्लिम लड़के को हिंदू परिवार में बेटे जैसा प्यार मिला और 12 जुलाई को वह फिर नागपुर पहुंचा है। इसी साल 30 मई को आमिर अपने मुस्लिम माता-पिता के पास लौट गया।

नागपुर के एक हिंदू परिवार ने जबलपुर से लापता मुस्लिम बच्चे की सात साल तक परवरिश कर अनूठी मिसाल पेश की है। मुस्लिम लड़के को हिंदू परिवार में बेटे जैसा प्यार मिला और 12 जुलाई को यह लड़का एक बार फिर नागपुर पहुंचा है। उस मां का जन्मदिन मनाने के लिए जिसने उसे इन सालों में अपने बच्चे की तरह बेहद प्रेम और स्नेह से पाला। 

साल 2012 में यह लड़का जबलपुर से लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसलिए घर के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दे सका और भटकता हुआ नागपुर स्टेशन पर पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, वह पुलिस को भी अपने परिवार के बारे में नही बता सका था। जिसके बाद पुलिस ने उसे सरकारी बाल सुधार गृह में भेज दिया। फिर बाल गृह बंद हो गया। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता समर्थ दामले उसे अपने घर ले गए। 

बाल गृह बंद होने के बाद हर कोई अपने घर चला गया, लेकिन आमिर को लेने के लिए उसके परिवार से कोई नहीं आया। ऐसे वक्त में उसका साथ दिया समर्थ दामले और उनकी पत्नी लक्ष्मी ने। दोनों ने मिलकर उसका नाम अमन रखा। 

इस साल एसएससी की परीक्षा के लिए आमिर का आधार कार्ड बनवाना था। हालांकि आधार कार्ड नहीं बन रहा था। उन्हें इस बारे में जानकारी मिली कि उसका आधार कार्ड आमिर के नाम से पहले से ही बना हुआ है। जिस पर उसका पता जबलपुर का लिखा हुआ था। इसी के बाद समर्थ दामले ने आमिर के माता-पिता का पता चला। 

इसी साल 30 मई को आमिर अपने मुस्लिम माता-पिता के पास लौट गया। हालांकि आमिर को पालने वाली मां लक्ष्मी से उसने वादा किया था कि वो उनके जन्मदिन पर जरूर आएगा। आमिर ने अपना वादा निभाया और 12 जुलाई को जन्मदिन पर आमिर उनसे मिलने के लिए पहुंचा। 

टॅग्स :नागपुरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?