लाइव न्यूज़ :

हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्रों ने मल्टीमीडिया स्टूडियो स्थापित करने के लिए 44.29 लाख रुपये दान दिये

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्रों ने परिसर में मल्टीमीडिया स्टूडियो स्थापित करने के लिए कॉलेज को 44.29 लाख रुपये दान में दिए हैं।

हिंदू कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) के एक बयान में कहा गया है कि कॉलेज में नए रिसर्च ब्लॉक में स्टूडियो स्थापित किया जाएगा।

ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए), हिंदू कॉलेज, दिल्ली के अध्यक्ष रवि बर्मन ने कहा, ‘‘आज जब पूरी दुनिया अपने नागरिकों को सूचना और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बना रही है, किसी भी कॉलेज के युवाओं की प्रतिभा और कौशल का भी इसमें बहुत योगदान होता है। हमारे हिंदू कॉलेज के छात्र मेधावी और अनुशासित हैं, अपने विशिष्ट शोध और कड़ी मेहनत के साथ वे भारत को मजबूत ताकत बना रहे हैं।’’

बर्मन ने कहा कि ओएसए की कार्यकारी समिति ने कॉलेज में मल्टीमीडिया स्टूडियो स्थापित करने के लिए कॉलेज को 44.29 लाख रुपये की राशि दान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि नया स्टूडियो रचनात्मक उत्कृष्टता की खोज में हमारे छात्रों को लाभान्वित करेगा।’’

बयान में कहा गया है कि इस शैक्षणिक वर्ष के दौरान ओएसए ने कॉलेज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के 110 छात्रों को अध्ययन के लिए अनुदान के रूप में कुल 17.74 लाख रुपये का वितरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?