लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी को 'हिंदू' बताया, कहा- हिंदू भौगोलिक पहचान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 06:31 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण तथा पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी ‘ डिजिटल हिंदू संगोष्ठी’ के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देचौबे ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों के लोगों की उपस्थिति देश की एकता का प्रतीक है।चौबे ने आगे कहा कि भारत जीवंत लोकतंत्र का एक उदाहरण है जिसे दुनिया ने स्वीकार किया है।हम अपने देश को अपनी मां मानते हैं और हम भारत को 'भारत माता' कहते हैं।

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शनिवार को दावा किया कि ‘‘हिंदू’’ भौगौलिक पहचान है और हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण तथा पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी ‘ डिजिटल हिंदू संगोष्ठी’ के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘कई विदेशी बुद्धिजीवी इस तथ्य से सहमत हैं कि हमारा देश ज्ञान की भूमि है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।’’

चौबे ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हिंदू एक जीवनशैली है और हमें ‘‘ हिंदू’’शब्द को कभी सीमाओं में सीमित नहीं करना चाहिए। हिंदू भौगोलिक पहचान है। सभी लोग, जो हिमालय से हिंद महासागर के भूभाग पर रहते हैं वे हिंदू हैं।’’

चौबे के अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव और पार्टी सांसद मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम में चौबे ने कहा कि इस कार्यक्रम में उत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों के लोगों की उपस्थिति देश की एकता और ताकत का प्रतीक है।

चौबे ने आगे कहा कि भारत जीवंत लोकतंत्र का एक उदाहरण है जिसे दुनिया ने स्वीकार किया है। हम अपने देश को अपनी मां मानते हैं और हम भारत को 'भारत माता' कहते हैं। यही बात हमें बाकियों से अलग करती है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतयूनियन मिनिस्ट्र ऑफ स्टेटमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?