लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2019: महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, विनोबा भावे और दयानंद सरस्वती ने हिंदी के बारे में क्या कहा था, जानें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 11, 2019 17:12 IST

भारत की राजभाषा हिंदी को देश के महान पूर्वजों ने भी अपने विचार रखे थे। उनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी नेता विनोबा भावे और वैदिक धर्म के महान गुरू स्वामी दयानंद सरस्वती भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी को लेकर भारत के महापुरुषों और महान गुरुओं ने समय-समय पर इसके प्रोत्साहन के लिए अपने विचार सबके सामने रखे।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था, ''हिंदी का प्रश्न स्वराज प्रश्न है।''

Hindi Diwas 2019: हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत को लोक जीवन में गहरे रची-बसी हिंदी भाषा समय के साथ वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय हो रही है। विशेषकर सोशल मीडिया द्वारा हिंदी को लिखने और पढ़ने का चलन बढ़ रहा है। अंग्रेजी माहौल में पलने-बढ़ने वाले लोगों के बीच भी हिंदी ओजस्वी हो रही है।

भारत के पूर्वज हिंदी ही तासीर से अच्छे से परिचित थे इसलिए जब भी अवसर मिला, इसके उनके मन का कोमल कोना संसार के सामने उजागर हो गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक विनोबा भावे, वैदिक ज्ञान के प्रणेता और उसके वैज्ञानिक पहलू को जन-जन तक आंदोलन के रूप में ले जाने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती ने हिंदी को लेकर अपने विचार रखे थे। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था, ''हिंदी का प्रश्न स्वराज प्रश्न है।''

पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था, ''हिंदी स्वयं अपनी ताकत से बढ़ेगी।''

स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा था, ''हिंदी द्वारा सारे जगत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।''

महान कवि मैथिलीशरण गुप्त ने एक बार कहा था, ''हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्य भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है।''

भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे ने कहा था, ''मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूं परंतु देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं नहीं सह सकता।''

इनके अलावा भारतीय फिल्म जगत के सितारों ने भी अपनी हिंदी को लेकर अपनी राय रखी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा था, ''केबीसी की भाषा हिंदी है इसलिए मैं हिंदी बोलता हूं। अगर यह युवा पीढ़ी को हिंदी बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है तो यह अच्छा है।''

फिल्म स्टार इरफान खान ने कहा था, ''हिंदी के विकास, प्रचार-प्रसार और बढ़ावे के लिए सबसे जरूरी है हिंदी को स्कूलों में अच्छी तरह पढ़ाया जाए। जब तक अच्छे स्कूल नहीं होंगे, तब तक माता-पिता अपने बच्चों को वहां पढ़ने नहीं भेजेंगे।''

टॅग्स :हिन्दी दिवसमहात्मा गाँधीजवाहरलाल नेहरूअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील