लाइव न्यूज़ :

'हिन्दी देश को जोड़ने वाली भाषा, जिसके जरिए विश्वभर में भारतीय संस्कृति का करना चाहिए प्रचार-प्रसार'

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 14, 2018 17:02 IST

समारोह में मंत्री देवनानी ने हिन्दी भाषा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘वृहत् हिन्दी शब्दकोश’ का भी लोकार्पण किया गया।

Open in App

जयपुर, 14 सितंबरः राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि हिन्दी देश को जोड़ने वाली भाषा है। इस भाषा को संरक्षण की नहीं बल्कि जन-जन तक पहुंचाने, विश्व संपर्क भाषा बनाने की जरूरत है। उन्होंने हिन्दी को ज्ञान-विज्ञान की उत्कृष्ट भाषा के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने का आह्वान किया है।

मंत्री देवनानी शुक्रवार को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी पर गौरव की अनुभूति करें और इसे भारतीय संस्कृति समझते हुए इसके प्रचार-प्रसार में सभी सहभागी बनें। 

उन्होंने हिन्दी की शब्दावली विकसित करने के साथ ही प्राचीन विज्ञान, चिकित्सा पद्धति, तकनीकी ज्ञान को हिन्दी में अधिकाधिक प्रस्तुत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंध, तकनीकी और विज्ञान में हिन्दी में अधिकाधिक लेखन होगा, तभी यह और अधिक विकसित होगी। शिक्षा राज्यमंत्री ने हिन्दी के जरिए विश्वभर में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किए जाने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि विश्वभर के ज्ञान को हिन्दी में उपलब्ध कराने के अधिकाधिक जतन किए जाएं। इसी से हिन्दी जन-जन की भाषा बनेगी और इसका गौरव बढ़ेगा। उन्होंने नई पीढ़ी को हिन्दी भाषा से जोड़े जाने के लिए व्यावहारिक प्रयास निरंतर किए जाने पर जोर दिया।

समारोह में मंत्री देवनानी ने हिन्दी भाषा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘वृहत् हिन्दी शब्दकोश’ का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डॉ. संगीता सक्सेना को ‘हिन्दी सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा हिन्दी में उल्लेखनीय लेखन सेवाओं के अन्तर्गत 50 हजार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर देवनानी तथा अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य वक्ता और पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद ने हिन्दी की संस्कृति का प्रसार किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वैदिक परम्परा से संस्कृत और हिन्दी की जड़े जुड़ी है। इन जड़ों को निरंतर हरा किए जाने की जरूरत है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतCough Medicine Controversy: राजस्थान सरकार ने ड्रग कंट्रोलर को किया निलंबित, बच्चों की मौत से जुड़ा है मामला

भारतHindi Diwas 2025: भारत ही नहीं, इन देशों में भी हिंदी का बोलबाला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

भारतहिंदी दिवस 2025: पहलीबार कब मनाया गया था हिंदी दिवस? इतिहास में 14 सितंबर का दिन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए