लाइव न्यूज़ :

600 मदरसों को बंद कर दिया, बाकी को भी बंद कर देंगे, बोले हिमंत बिस्वा सरमा- मेरा इरादा...

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 09:39 IST

चुनावी राज्य कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

बेलगावीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखते हैं क्योंकि वह इसके बजाय स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

चुनावी राज्य कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

सरमा ने कहा,  “बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।”

गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरमा ने पिछले साल दावा किया था कि असम "जिहादी गतिविधियों" का अड्डा बन गया है क्योंकि बांग्लादेश में अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठनों के लिंक वाले पांच "जिहादी" मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।

सरमा ने कहा था, खुफिया सूचनाओं के अनुसार, बांग्लादेश से कम से कम छह एबीटी सदस्यों ने 2016 और 2017 के बीच अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और "जिहादी" विचारधारा के बारे में स्थानीय युवाओं को प्रेरित करके आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल स्थापित किए।

बेलगावी की रैली में सरमा ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर भी निशाना साधा।  कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिखाया कि भारत का इतिहास मुगल सम्राटों के बारे में था और कहा कि यह "आज के नए मुगलों" का प्रतिनिधित्व करती है।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।

कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगजेब और शाहजहाँ के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में था।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए