लाइव न्यूज़ :

हिमालय पर्वतमालाः रिसर्च में खुलासा, बड़े भूकंप आने की आशंका, तीव्रता आठ या इससे अधिक, चंडीगढ़, देहरादून और काठमांडू सबसे नजदीक

By भाषा | Updated: October 22, 2020 16:48 IST

अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि भविष्य में हिमालय पर्वतमाला में आने वाला भूकंप 20 वीं सदी में ‘अलेउटियन सबडक्शन जोन’ में आये भूकंप के समान हो सकता है, जिसका विस्तार अलास्का की खाड़ी से सुदूर पूर्व रूस के कामचटका तक था।

Open in App
ठळक मुद्देअध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा के आने से इस घनी आबादी वाले देश में जानमाल की अभूतपूर्व क्षति हो सकती है। पूर्व ऐतिहासिक भूकंपों के आकार और समय का आकलन किया गया तथा भविष्य के खतरों का अनुमान लगाया गया। हिमालय पर्वतमाला, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में पाकिस्तान तक अतीत में बड़े भूकंपों का स्रोत रही है।

नई दिल्लीः हिमालय पर्वतमाला में बड़े भूकंप आने की आशंका है और भविष्य में अगले बड़े भूकंप की तीव्रता आठ या इससे अधिक रह सकती है और बहुत संभावना है कि यह हमारे और आपके ही जीवनकाल में ही आए। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

 

अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा के आने से इस घनी आबादी वाले देश में जानमाल की अभूतपूर्व क्षति हो सकती है। अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि भविष्य में हिमालय पर्वतमाला में आने वाला भूकंप 20 वीं सदी में ‘अलेउटियन सबडक्शन जोन’ में आये भूकंप के समान हो सकता है, जिसका विस्तार अलास्का की खाड़ी से सुदूर पूर्व रूस के कामचटका तक था।

अगस्त महीने में सेस्मोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित समीक्षा में मूलभूत भूगर्भीय सिद्धांतों का इस्तेमाल कर पूर्व ऐतिहासिक भूकंपों के आकार और समय का आकलन किया गया तथा भविष्य के खतरों का अनुमान लगाया गया। अध्ययन के लेखक स्टीवन जी वेस्नौस्की ने बताया कि समूची हिमालय पर्वतमाला, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में पाकिस्तान तक अतीत में बड़े भूकंपों का स्रोत रही है।

भूगर्भ विज्ञान एवं भूकंप विज्ञान के प्राध्यापक तथा अमेरिका में रेनो स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर नियोटेक्टोनिक स्टडीज के निदेशक वेस्नौस्की ने कहा, ‘‘ये भूकंप फिर से आएंगे और इसमें आश्चर्य नहीं है कि अगला बड़ा भूकंप हमारे जीवनकाल में ही आएगा। ’’

भूकंप विज्ञानी एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के प्राध्यापक सुप्रियो मित्रा ने इस बात का जिक्र किया कि अध्ययन पूर्व में किये गये अध्ययनों से मिलता जुलता है। उन्होंने बताया कि अध्ययन के मुताबिक हिमालय में स्थित भ्रंश आठ से अधिक तीव्रता वाला भूकंप ला सकता है।

वेस्नौस्की ने कहा कि चंडीगढ़ और देहरादून तथा नेपाल के काठमांडू जैसे बड़े शहर हिमालय में आने वाले भूकंप के प्रभाव क्षेत्र के नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े भूकंप के दायरे में हिमालय और दक्षिण में स्थित राजधानी दिल्ली भी आ सकती है। 

टॅग्स :भूकंपनेपालचंडीगढ़उत्तराखण्डदिल्लीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब