लाइव न्यूज़ :

सिक्किम के राजभवन में घुसा हिमालयी काला भालू, चट कर गया चिकन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:30 IST

Open in App

गंगटोक, 21 अक्टूबर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित राज भवन में बृहस्पतिवार को एक हिमालयी काला भालू घुस गया जिसे कई घंटे चले अभियान के बाद निकाला जा सका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भालू को पहली बार राज भवन के कर्मचारियों ने आधी रात को देखा जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि भालू, परिसर के कर्मचारी क्वार्टर में कुछ चिकन चट कर गया जिससे लोगों में और भय व्याप्त हो गया।

वन अधिकारी पूरी रात परिसर में गश्त लगाते रहे और सुबह होते ही उसे पकड़ने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे रीछ को बेहोश कर पकड़ लिया गया। डिविजनल वन अधिकारी डेचेन लाचुंग्पा ने कहा, “भालू एक पुलिया के पीछे छिपा था। पहली बार उसे बेहोशी वाली गोली नहीं लगी तो हमें दूसरी गोली (ट्रैंक्विलाइजर) चलानी पड़ी।”

अधिकारियों ने कहा कि भालू को पांगलखा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमालयी काला भालू एक विलुप्तप्राय प्रजाति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

कारोबारसवाल है कि साइबर हमला किया किसने था ?

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें