लाइव न्यूज़ :

Himachal Tragedy Floods: हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह पर भड़के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा-त्रासदी में भी राजनीति कर रही हैं, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 20:33 IST

Himachal Tragedy Floods: ‘बिहारी वास्तुकार’ संबंधी अपनी कथित टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को राजनीति बंद कर देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचारों सांसदों ने राज्य में बारिश से हुई तबाही का मुद्दा दिल्ली में उठाया है। कांग्रेस शासित राज्य से लोकसभा के चारों निर्वाचित सदस्यों पर निशाना साधा।लोगों की चिंताओं को आवाज देने में असफल रहे हैं।

Himachal Tragedy Floods: हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और अपनी पार्टी की प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या चारों सांसदों ने राज्य में बारिश से हुई तबाही का मुद्दा दिल्ली में उठाया है। ‘बिहारी वास्तुकार’ संबंधी अपनी कथित टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीति बंद कर देनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य से लोकसभा के चारों निर्वाचित सदस्यों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फोन करके उनसे राज्य की स्थिति के बारे में पूछा है। उन्होंने राज्य के चारों सांसदों की भूमिकाओं पर सवाल करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों की चिंताओं को आवाज देने में असफल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उनका नाम नहीं लिया लेकिन जाहिरा तौर पर वह भाजपा के तीन सांसदों... हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप और कांगड़ा से किशन कपूर का हवाला दे रहे थे। वहीं, लोकसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली चौथी सांसद प्रतिभा सिंह हैं। सिंह मंडी से सांसद हैं और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष हैं।

सिंह की नजर भी मुख्यमंत्री पद पर थी और उन्होंने पिछले महीने राज्य सरकार और पार्टी के बीच ‘‘समन्वय नहीं होने’’ के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिकायत की थी। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तबाही के लिए बिहार के लोगों को जिम्मेदार बताकर उनका अपमान किया है और पार्टी अपना असली चेहरा दिखा रही है।

ठाकुर मुख्यमंत्री सुक्खू की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कांग्रेस नेता ने शिमला में तबाही के लिए बिहार के निर्माण मजदूरों को जिम्मेदार बताया है। सुक्खू ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘प्रवासी आर्किटेक्ट (राजमिस्त्री), जिन्हें मैं ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ कहता हूं, यहां आते हैं और फ्लोर पर फ्लोर का निर्माण करते हैं।

हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं।’’ मुख्यमंत्री ने हालांकि इस दावे का खंडन किया और कहा ‘‘मुझे बयान दिखाएं। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और विपक्ष से त्रासदी की इस घड़ी में राजनीति बंद करने का आह्वान करता हूं।’’ 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीबाढ़जेपी नड्डामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए