लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: भाजपा के रणवीर सिंह ने कांग्रेस के अजय महाजन को 18,752 वोटों से हराया, तीन बार विधायक रहे मंत्री राकेश पठानिया की जगह मिला था मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 14:41 IST

नूरपुर में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनीषा कुमारी को महज 271 वोट ही मिले हैं। इसके साथ ही बसपा के सली राम को 324 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्य़ाशी को 238 वोट हासिल हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनूरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। रणवीर सिंह को 43,679 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस के अजय महाजन को 24 816 वोट ही मिले।साल 2017 के व‍िधानसभा चुनावों में भाजपा के राकेश पठानिया ने यहां से जीत दर्ज की थी।

शिमलाः  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नूरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रणवीर सिंह ने ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी अजय महाजन को 18,752 वोट के अंतर से मात दी। नूरपुर सीट पर सभी की नजरे थीं, क्योंकि यहां से तीन बार विधायक रह चुके मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस बार फतेहपुर सीट से मैदान में उतारा है। 

रणवीर सिंह को 43,679 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस के अजय महाजन को 24 816 वोट ही प्राप्त हो पाए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनीषा कुमारी को महज 271 वोट ही मिले हैं। इसके साथ ही बसपा के सली राम को 324 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्य़ाशी को 238 वोट हासिल हुए हैं। 

नूरपुर सीट कांगड़ा जिला के अंतर्गत आता है जहां साल 2017 के व‍िधानसभा चुनावों में भाजपा के राकेश पठानिया ने जीत दर्ज की थी। पठानिया को 34,871 वोट हास‍िल हुए थे। उस वक्त कांग्रेस के अजय महाजन को मात्र 28,229 मत प्राप्‍त हुए थे। दोनों के बीच वोटों की जीत हार का अंतराल 6642 मतों का र‍िकॉर्ड क‍िया गया था। भाजपा ने इस बार पठानिया को फतेहपुर की सीट से चुनाव लड़ाया था जबकि नूरपुर से रणवीर सिंह को मौका दिया था। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए