लाइव न्यूज़ :

Himachal Rain: भारी बारिश से हिमाचल में 795 सड़कें बंद, पांच जिलों में स्कूल बंद

By संदीप दाहिमा | Updated: August 26, 2025 00:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देHimachal Rain: भारी बारिश से हिमाचल में 795 सड़कें बंद, पांच जिलों में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के कारण व्यापक तबाही हुई है और कई स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित लगभग 795 सड़कें बंद हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 956 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 517 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में जिला प्रशासन ने बारिश को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। कांगड़ा ज़िले के इंदौरा, फ़तेहपुर, जसूर और नूरपुर इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने इंदौरा के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से सात लोगों को बचाया, जहां वार्ड संख्या एक और दो जलमग्न हुए।

दारनु और मैकलोडगंज में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जबकि सुपल्ली पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने से धर्मशाला के कुछ हिस्सों में पेयजल की भारी कमी हो गई। हमीरपुर में एक तहसील कार्यालय में भी पानी घुस गया। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण करमू मोड़, झिकली बरोल, जदरांगल, बैराग, धर्मशाला बाईपास, डंपिंग साइट और कुछ अन्य स्थानों पर नुकसान हुआ है। तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।’’ धर्मशाला शहर के बाहरी इलाके सुधेड़ पंचायत के वार्ड नंबर चार में मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग 60 परिवार फंस गए हैं। भूस्खलन के कारण धर्मशाला के आसपास सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के खतरे के कारण मैकलोडगंज जाने वाला रोपवे बंद कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा, ‘‘चंबा जिले में मेरे विधानसभा क्षेत्र भटियात की सुंडली पंचायत में पांच घर ढह गए हैं। मैंने पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए उपायुक्त से बात की है।’’ मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार के लिए जिले में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है और एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

भरमौर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) कुलदीप सिंह राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर मणिमहेश यात्रा स्थगित कर दी गई है। यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी और 15 सितंबर को समाप्त होगी। राज्य के कई हिस्सों में रविवार शाम से बारिश हुई, जिसमें बिलासपुर जिले के काहू में 190.5 मिलीमीटर, नेरी में 187 मिलीमीटर, जोत में 159.2 मिलीमीटर, बर्थिन में 156.4 मिलीमीटर, धर्मशाला में 149.4 मिलीमीटर, नैना देवी में 148.4 मिलीमीटर, घाघस में 148 मिलीमीटर, बिलासपुर में 140.8 मिलीमीटर, भटियात में 140.2 मिलीमीटर, मलरांव में 120 मिलीमीटर, अंब में 111 मिलीमीटर, अघार में 110.6 मिलीमीटर और बंगाणा में 104 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, पालमपुर, जोत, मुरारी देवी और भुंतर में गरज के साथ बारिश हुई। राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि 795 सड़कों में से, मंडी जिले में 289, चंबा में 214 और कुल्लू में 132 सड़कें बंद हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन (मंडी-धर्मपुर मार्ग) और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 (औट और सैंज) भी बंद हैं। एसईओसी ने बताया कि 20 जून से 25 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 156 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग लापता हैं। एसईओसी ने कहा है कि राज्य में अब तक अचानक बाढ़ की 77 घटनाएं, 41 बार बादल फटने और भूस्खलन की 81 घटनाएं हुई हैं। वर्षा जनित हादसों में हिमाचल प्रदेश को 2,394 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में जारी मानसून के मौसम के दौरान एक जून से 25 अगस्त तक 703.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, जो औसत 579.9 मिलीमीटर वर्षा से 22 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसमबाढ़भूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप