लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: बीजेपी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ लड़ने पर कार्यकर्ता निष्कासित

By भाषा | Updated: October 5, 2019 02:25 IST

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दयाल प्यारी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह पच्छाद (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपच्छाद और धर्मशाला सीटों पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।ये दोनों सीटें भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप (पच्छाद) और किशन कपूर (धर्मशाला) के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गयी थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध पच्छाद विधानसभा सीट का उपचुनाव लड़ने पर सिरमौर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष दयाल प्यारी को शुक्रवार को निष्कासित कर दिया।

अपने बयान में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दयाल प्यारी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह पच्छाद (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थीं।

पच्छाद और धर्मशाला सीटों पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। ये दोनों सीटें भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप (पच्छाद) और किशन कपूर (धर्मशाला) के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गयी थीं। इन दोनों सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर