लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; राज्य में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 362 सड़कें बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 09:48 IST

Himachal Pradesh Weather: शुक्रवार से भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण कैंची मोड़, बनाला और पनारसा में यह मार्ग अवरुद्ध है। पिछले दिनों भी कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यह मार्ग अवरुद्ध रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारे अधिकारी यात्रियों की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।"

Open in App

Himachal Pradesh Weather:  हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों मौसम संबंधी घटनाओं की वजह से 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार इनमें से शनिवार को मंडी जिले में 220 और निकटवर्ती कुल्लू जिले में 91 सड़कें बंद की गईं।

शिमला स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है जबकि सोमवार से बुधवार तक के लिए दो से चार जिलों में मूसलाधार बारिश के अनुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नैना देवी में 112.4 मिलीमीटर, पंडोह में 102 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 74.6 मिलीमीटर, पच्छाद में 67 मिलीमीटर, नारकंडा में 66.5 मिलीमीटर, कुफरी में 65.7 मिलीमीटर, कसौली में 65.5 मिलीमीटर, नाहन में 49.3 मिलीमीटर और सोलन में 45.6 मिलीमीटर बारिश हुई। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया