लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM पद से इस्तीफे की पेशकश की, आलाकमान के समक्ष रखी बात

By आकाश चौरसिया | Updated: February 28, 2024 13:16 IST

खुद मुख्यमंत्री सुक्खू ने आलाकमान के समक्ष अपने पद छोड़ने की पेशकेश कर दी है। ऐसे में अब गेंद आलाकमान के पास चली गई है। अब, इसका निर्णय हाईकमान अपने भेजे दूत यानी पर्यवेक्षक डिप्टी सीएम डी शिवकुमार और हरियाणा के पूर्ण सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सलाह पर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यवेक्षकों के सामने इस्तीफे की पेशकश कीअब प्रदेश सरकार पर संकट बढ़ गया हैअब आलाकमान अपने भेजे पर्यवेक्षकों की सलाह पर निर्णय करेगा

Himachal Pradesh: बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफे के बाद, मौजूदा सरकार पर संकट के बादल छा गए। इस बीच खुद मुख्यमंत्री सुक्खू ने आलाकमान के समक्ष अपने पद छोड़ने की पेशकेश कर दी है। ऐसे में अब गेंद आलाकमान के पास चली गई है। अब, इसका निर्णय हाईकमान अपने भेजे दूत यानी पर्यवेक्षक डिप्टी सीएम डी शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सलाह पर करेगा। 

इस घटनाक्रम के अलावा बीते मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव 2024 में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक राज्य विधानसभा पहुंच गए हैं। इस्तीफे की इन पेशकेश से राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है और अब नाराज विधायकों और मंत्रियों से पर्यवेक्षक उनके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। 

3 निर्दलीय विधायक ने वापस लिया समर्थनअब 3 निर्दलीय विधायकों ने मौजूदा सुक्खू सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की। अभी कांग्रेस के कुल 40 विधायक हैं, भाजपा के 25 और 3 निर्दलीय विधायक हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 विधायकों की संख्या है। 

राज्यसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और ऐसे में सरकार के पास संख्याबल का खतरा बढ़ गया था। फिर, आज सुबह ही हिमाचल सरकार में कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने इस दौरान कहा कि और भी विधायक, मंत्री नाराज है। विक्रमादित्य ने इंटरव्यू में कहा, "हमने आलाकमान को सबकुछ बता रखा था, लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद भी सरकार में उन्हें नजरअंदाज किया गया"।  

मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव 2024 में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने भाजपा के विधानसभा में संख्याबल न होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के कारण आसानी से जीत दर्ज की। जीते हुए भाजपा सांसद ने बीते दिन ही कह दिया था कि जैसे ही वो जीतेंगे, वैसे ही सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से संकट के बादल छा जाएंगे। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूBJPकांग्रेसVikramaditya Singh Khichi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर