हिमाचल प्रदेश: पुलिस क्वार्टर में आग लगी, पुलिसकर्मी जिंदा जला
By भाषा | Published: January 6, 2020 07:19 AM2020-01-06T07:19:30+5:302020-01-06T07:19:30+5:30
अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुनीत ने रविवार सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में आग लग गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने रविवार को बताया कि भारत रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में तैनात संतोष कुमार आग में जिंदा जल गए।
यह आग पंडोह की बीबीएमबी कॉलोनी में स्थित उनके क्वार्टर में शनिवार देर रात करीब एक बजे आग लगी थी।
अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुनीत ने रविवार सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।