लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: पहाड़ी से मलबा हटा रही थी जेसीबी, तभी अचानक से आ गिरी बड़ी चट्टान, फिर देखिए क्या हुआ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 21:23 IST

भूस्खलन के बाद चल रहे बहाली कार्य के दौरान एक मशीन पर पहाड़ी से मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। मशीन पर मलबा गिरने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से खौफनाक वीडियो सामने आयामलबा हटा रही जेसीबी पर गिरी बड़ी चट्टानजेसीबी का ड्राइवर सुरक्षित है

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से खौफनाक वीडियो सामने आया है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 6 मील के पास भूस्खलन के बाद चल रहे बहाली कार्य के दौरान एक मशीन पर पहाड़ी से मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। मशीन पर मलबा गिरने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

हालांकि इस खौफनाक वाकये में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची मंडी के एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि जेसीबी का ड्राइवर सुरक्षित है और मरम्मत का काम दोबारा शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ड़क जल्द ही उपयोग के लिए खोल दी जाएगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 4 हजार करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।  इसके अलवा राज्य पर एक नया खतरा संकट आ गया है। दरअसल हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन से आने वाली कमाई पर निर्भर है। देश और दुनिया भर के पर्यटक साल भर हिमाचल जाते रहते हैं जिससे होटल इंडस्ट्री गुलजार रहती है। लेकिन राज्य में हुए जलप्रलय के बाद सैकड़ों सड़कें और संपर्क मार्ग तबाह हो गए हैं। एक ओर पर्यटक पहले ही अपनी आगामी महीनों की बुकिंग रद्द कर रहे हैं। वहीं होटलों तक जाने वाली सड़के बह जाने से आने वाले समय में भी पर्यटन पर असर पड़ने की आशंका है। होटल संचालक इसे लेकर घबराए हुए हैं।

लगातार मुसीबतों का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश में अब भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर भारी बारिश से हालात बिगड़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य में पहले से ही लोग बिजली कटौती, जल संकट, कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।  IMD की मानें तो सूबे में दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। अगले 24 घंटे के दौरान तक चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशMandiबाढ़भूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज