लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2022 10:50 IST

हिमाचल प्रदेश कुल्लू में एक बस के खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत हो गई है। इसमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकुल्लू जिले के जांगला इलाके में नियोली-सांशेर रोड पर सैंज घाटी के पास हुआ हादसा।बस में 40 से अधिक लोग सवार थे, 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, सख्या और बढ़ सकती है।बस में कई स्कूली बच्चे भी सवार थे, सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ हादसा।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक बस खाई में जा गिरी। इसमें कम से कम लोगों के मारे जाने की खबर है। हताहतों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे।

घटना कुल्लू जिले के जांगला इलाके में नियोली-सांशेर रोड पर सैंज घाटी की है। हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज की ओर जा रही बस जांगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर बताया कि प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है,घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।'

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए