लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ ‘धक्का-मुक्की’, कांग्रेस के पांच विधायक निलंबित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:58 IST

Open in App

शिमला, 26 फरवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विधानसभा परिसर में कथित तौर पर धक्का-मुक्की की जिसके बाद कांग्रेस के पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

कांग्रेस के विधायकों के हंगामे के कारण राज्यपाल अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर पाए और जब वह राजभवन जाने के लिए निकले तो विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के सामने यह घटना हुई।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि राज्यपाल जब अपने काफिले की कार की तरफ जा रहे थे तो विपक्षी सदस्यों ने उनको रोकने की कोशिश की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने अभिभाषण की प्रतियां फेंकते हुए राज्यपाल को चोट पहुंचायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में वह सदन के नियमों की पड़ताल कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई जब विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल से बदसलूकी की।

घटना के बाद, ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा पेश विधायकों के निलंबन के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के चार अन्य विधायकों को 20 मार्च तक पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

विपक्ष के नेता अग्निहोत्री के अलावा कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, सुंदर सिंह, सतपाल रायजादा और विनय कुमार को निलंबित किया गया है।

इससे पहले, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कुछ पन्ने पढ़ने के बाद केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना लिया जाए।

निलंबित किए गए कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे विधानसभा चैंबर के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे और राज्यपाल से बस ये पूछना चाहते थे कि उन्होंने अपना अभिभाषण पूरा क्यों नहीं किया, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उप विधानसभा अध्यक्ष हंस राज ने विधायकों से बदसलूकी की। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक हंगामा करने की योजना बनाकर आए थे।

चौहान ने कहा कि राज्यपाल के साथ बदसलूकी करने का उनका कोई इरादा नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई तो हम जमानत के लिए अदालत नहीं जाएंगे बल्कि गिरफ्तारी देंगे।’’ साथ ही कहा कि कांग्रेस के निलंबित विधायक बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर बैठेंगे।

इससे पहले, भारद्वाज ने निलंबन का प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर ने धक्का-मुक्की को ‘‘राज्यपाल पर हमला’’ करार दिया है।

पांच विधायकों को निलंबित किए जाने के समय कांग्रेस का कोई विधायक सदन में मौजूद नहीं था।

यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री छह मार्च को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए