लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: चौरा इलाके के जंगल में लगी आग, तस्वीरें दहलाने वालीं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 19, 2020 10:25 IST

एएनआई द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में आग की भयंकर मालूम होती है। इस आग से कितना नुकसान हुआ और उसे बुझाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं, अभी इस बारे में जानकारी आना बाकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगल में आग लगने की खबर है। यह आग जिले के चौरा इलाके के जंगल में लगी है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगल में आग लगने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यह आग जिले के चौरा इलाके के जंगल में लगी है। एएनआई द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में आग की भयंकर मालूम होती है। इस आग से कितना नुकसान हुआ और उसे बुझाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं, अभी इस बारे में जानकारी आना बाकी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं। हाल में राज्य में जंगल में आग लगने के 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनसे पारिस्थितिकी तंत्र और वन जीवन की विविधता को चोट पहुंची।

मंगलवार को बेंगलुरु में प्रेस्टीज लेकव्यू हैबिटैट के पीछे आग लग लगने की एक और घटना सामने आई। आग लगना से कुछ मील तक काला घना धुआं छाया रहा। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया था। 

बता दें कि हाल में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों की आग ने खूब तबाही मचाई। लाखों की संख्या में जंगली जानवर आग में जल गए और भारी संख्या में पेड़ जलकर खाक हो गए। सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के जंगल की आग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें आईं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जंगलों में लगी भीषण आग के कारण अपना मकान और जीविका खो चुके लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक नयी एजेंसी के माध्यम से दो अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च करने की घोषणा भी की है। इसके लिए नेशनल बुशफायर रिकवरी एजेंसी का गठन किया गया है।

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभीषण आगअग्नि दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत