लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए त्रिपुरा ने बढ़ाए हाथ, देगा 5 करोड़ की मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 10:31 IST

Himachal Pradesh flood tragedy: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

Open in App

Himachal Pradesh flood tragedy: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये का योगदान देगी। साहा ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और राज्य के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 133 बड़े भूस्खलन, 95 अचानक बाढ़ और बादल फटने की 45 घटनाएं हुई हैं।

साहा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। इस संदर्भ में, मैंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से बात की और संकट की इस घड़ी में अपनी एकजुटता व्यक्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा की जनता की ओर से, हम हिमाचल प्रदेश के अपने भाइयों और बहनों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। राहत प्रयासों में सहयोग के लिए, त्रिपुरा सरकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दे रही है।’’ 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh Governmentत्रिपुराबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए