लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, राज्य में अब तक 209 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 18:23 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच हिमाचल प्रदेश ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाना का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के आदेश जारी कर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया।आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।हिमाचल प्रदेश में अब तक 209 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के आदेश जारी कर कहा कि राज्य के सभी 12 जिलों में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

इससे पहले हमीरपुर और सोलन के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में 30 जून तक कोविड-19 कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। राज्य में सबसे ज्यादा मामले इन्हीं दो जिलों से आए हैं और हमीरपुर में 63 और सोलन में 21 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस के 142 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिसमें से 57 हमीरपुर में हैं। अधिकारियों के अनुसार, देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लौटने के बाद हमीरपुर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 209 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 59 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और कोरोना के 142 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 31 मई तक लागू है लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है, जिसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और फिर 14 अप्रैल को उन्होंने 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे 17 मई तक बढ़ा दिया और फिर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण को 31 मई तक लागू कर दिया।

देशभर में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 138845 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4021 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 57720 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 77103 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनहिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील