लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 36 सीटों पर आगे, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 09:07 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और पहले एक घंटे में सभी 68 सीटों के शुरुआती रुझान भी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश से आए शुरुआती रुझान में भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है, ये रुझान सुबह 8.55 बजे तक के हैं।आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है, रुझानों में अभी उसका खाता नहीं खुला है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हुआ। शुरुआती एक घंटे में ही सभी 68 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझान में हिमाचल प्रदेश में भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 32 सीट पर आगे चल रही है।

मतगणना के तहत सबसे पहले मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। वहीं, ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। 

इस बार भी भाजपा सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने की उम्मीद कर रही है। वहीं, कांग्रेस को भी हिमाचल में जीत की उम्मीद है। पार्टी के पुनरुद्धार के लिए भी यह जीत बहुत जरूरी है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उसने चुनाव में केवल हार का सामना किया है। 

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल पर सत्ता एक पार्टी से दूसरी पार्टी के हाथ में जाने का रिकॉर्ड है। ऐसे में भाजपा ने इस बार रिवाज बदलने का नारा भी दिया था। 

हिमाचल प्रदेश में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें भाजपा नेता और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। 

हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्यभर से निर्वाचन अधिकारियों को छह दिसंबर तक कम से कम 52,859 (लगभग 87 प्रतिशत) डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जो 2017 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक हैं। 2017 में कुल 45,126 डाक मतपत्र मिले थे। 

(भाषा इनपुट)

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसआम आदमी पार्टीजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए