लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में वोटिंग से पहले 50.28 करोड़ की नकदी, शराब व मुफ्त के उपहारों की 'रिकॉर्ड जब्ती', पिछले विस चुनाव से 5 गुना अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2022 15:35 IST

निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल में 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस तरह के सामान की बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में चुनावों की घोषणा के कुछ ही दिनों में 71.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई।हिमाचल प्रदेश में भी 2017 के 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

नयी दिल्लीः निर्वाचन आयोग के मुताबिक शुक्रवार को  गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नकदी, शराब और मुफ्त उपहारों की ‘‘रिकार्ड जब्ती’’ हुई है। गौरतलब है कि हिमाचल में शनिवार (12 नवंबर) को मतदान होना है, वहीं गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल में 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस तरह के सामान की बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है। आयोग ने कहा कि मतदान पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक योजना के तहत जब्ती के मामले में ‘‘उत्साहजनक’’ परिणाम हासिल हुए हैं।

गुजरात में चुनावों की घोषणा के कुछ ही दिनों में 71.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता लागू करने की पूरी अवधि में की गई बरामदगी से भी अधिक है। उस समय यह 27.21 करोड़ रुपये थी। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में भी 2017 के 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये बरामद हुए जो, पांच गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। 

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों एक साथ वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022गुजरात विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो