लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Congress: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष महाजन बीजेपी में शामिल, कहा- राहुल गांधी ने पूरी तरह सफाया कर दिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2022 17:48 IST

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल है। महाजन को इस साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। महाजन ने कहा कि मैं 45 साल से कांग्रेस में था। आज कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वविहीन हो गई है। जमीनी स्तर पर न तो कोई दूरदृष्टि है और न ही कार्यकर्ता।

कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के पास जो बचा है, राहुल गांधी ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया है। इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजन के भाजपा में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। इस अवसर पर गोयल ने महाजन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों को लेकर पहले यह धारणा थी कि जो पार्टी सत्ता में है वह दोबारा सरकार नहीं बनाती है लेकिन हाल में उत्तराखंड में भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है। महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि जब तक वीरभद्र सिंह थे तब तक वहां कांग्रेस थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में ना लीडर (नेता) हैं, ना ही विजन(दृष्टिकोण) है। बस, मां-बेटे का राज है।’’ महाजन का इशारा वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था।

उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। महाजन लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के सहयोगी रहे। वह हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने।

टॅग्स :कांग्रेसहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPराहुल गांधीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार