लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को दी चेतावनी; अगले 24 घंटों तक घरों में रहने की दी सलाह, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By अंजली चौहान | Updated: July 10, 2023 12:23 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटों तक घर के अंदर रहने का आग्रह किया और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद सीएम सुखविंदर सुक्खू ने 24 घंटों तक लोगों को घरों में रहने की सलाह दी लोगों की मदद के लिए राज्य में हेल्पलाइन नंबर जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य के लोगों से अगले 24 घंटों तक घरों में ही रहने का निवेदन किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदियों के पास न जाए।

मुख्यमंत्री ने ने लोगों की मदद के लिए राज्य में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में उपलब्ध हैं और लोग उनसे फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने विधायकों से किसी भी कठिनाई के मामले में लोगों की सहायता करने और किसी भी नुकसान के मुआवजे में मदद करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भारी बारिश के कारण फंसे लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सीएम सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 14 लोगों की जान चली गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मैं लोगों से एकजुट होकर कठिनाई का सामना करने और अगले 24 घंटों तक अपने घरों में रहने का आग्रह करता हूं क्योंकि भारी बारिश की संभावना है।" उन्होंने उन लोगों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबरों - 1100, 1070 और 1077 की घोषणा की, जो कठिनाई में हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी 

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दो दिन को रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। मालूम हो कि बीते रविवार को भारी बारिश के बाद राज्य के हालात काफी बिगड़ गए। बारिश को देखते हुए सीएम सुक्खू ने रविवार को घोषणा कि की 10 और 11 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

इससे पहले शनिवार को आईएमडी ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया और अगले 48 घंटों के लिए तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थिति बेकाबू होती दिखाई दी है।

भारी बारिश के कारण मंडी में पंचवक्त्र पुल ढह गया, वहीं रविवार को ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडी के नगवाईं गांव में छह लोग फंस गए थे। 

टॅग्स :सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभागमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप