लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज, सीएम सुक्खू ने मंत्रिपरिषद में शामिल संभावितों की सूची कांग्रेस आलाकमान को सौंपी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 22:29 IST

Himachal Pradesh cabinet expansion: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को होगा। नये मंत्रियों के नामों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।मंत्रिपरिषद में 10 पद खाली हैं।

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार यानी कल किया जाएगा। राजभवन सूत्र ने कहा कि राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार रविवार को होगा। राजभवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आठ जनवरी को सुबह 10 बजे राजभवन में होगा। इस बीच पार्टी सूत्रों ने नयी दिल्ली में बताया कि सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में सात नये मंत्री शामिल किये जाएंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के अलावा धनीराम शांडिल और हर्षवर्धन चौहान के नाम भी हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्वाह्न में कहा था कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है। उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या उसके बाद संभव है। सुक्खू ने दिल्ली में इस मुद्दे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद लगभग एक महीने पहले सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ लेने के बाद से नये मंत्रियों के नामों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। सुक्खू ने कहा कि सूची आलाकमान को सौंप दी गई है और कैबिनेट का विस्तार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा। कैबिनेट में 10 रिक्तियां हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती है।

सुक्खू ने कहा कि सूची आलाकमान को सौंप दी गई है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सूची को मंजूरी दिए जाने के बाद ही इसका विस्तार किया जाएगा। मंत्रिपरिषद में 10 पद खाली हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती।

हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रों, जातियों एवं धड़ों के बीच संतुलन कायम करते हुए तथा युवा प्रतिभाओं को जगह देते हुए मंत्रिपरिषद का विस्तार करना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि 12 में से तीन जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हमीरपुर से सुक्खू, ऊना से अग्निहोत्री और भटियात से पांच बार के विधायक कुलदीप पठानिया, जो चंबा से हैं और विधानसभा अध्यक्ष हैं। लाहौल और स्पीति और किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों से एक मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है। कांगड़ा और शिमला जिलों से आने वाले क्रमश: दस और सात विधायकों में से कुछ को मंत्रिमंडल में हिस्सा दिए जाने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में से ऊना, सोलन और हमीरपुर में चार-चार, सिरमौर में तीन, चंबा और कुल्लू में दो-दो और मंडी, बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सीट सहित 40 सीटों पर जीत हासिल की है। सुक्खू ने कहा था कि आलाकमान के परामर्श से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

इसमें पेशेवरों, युवाओं और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का मिश्रण होगा। पूर्व मंत्री और कई दूसरी और तीसरी बार के विधायक मंत्री पद के आकांक्षियों में हैं। पार्टी को सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के नेतृत्व वाले दो गुटों के दावों में भी सामंजस्य बिठाना है।

मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए जो लोग दौड़ में आगे चल रहे हैं उनमें पूर्व मंत्री एवं पूर्व लोकसभा सदस्य तथा कांगड़ा के जावली से चंदर कुमार और सोलन से विधायक धनी राम शांडिल शामिल हैं जो जो पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य भी हैं।

इसके साथ ही इसमें कांगड़ा के धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर शामिल हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के पोते हैं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेसBJPसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत