लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : चार सीटों पर दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:33 IST

Open in App

शिमला, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक तथा विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मतदान के शुरुआती पांच घंटे में मंडी लोकसभा सीट पर 26.89 प्रतिशत जबकि फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए 27.85 से 33.19 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह आठ बजे आरंभ हुआ और धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ी। फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए शुरुआती पांच घंटे में क्रमश: 33.19 प्रतिशत, 27.85 प्रतिशत और 32.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 2,484 मतदान केन्द्र तथा 312 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में 12,99,756 मतदाता हैं, वहीं, फतेहपुर में 87,222, सोलन (अर्की) में 92,609 और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 70,965 पात्र मतदाता हैं।

इन चारों सीट पर उप चुनाव, मौजूदा सांसद और विधायकों के निधन के चलते कराए जा रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए मतगणना दो नवंबर को की जाएगी। मंडी लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार और तीन विधानसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जुब्बल-कोटखाई को छोड़कर सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के बागी उम्मीदवार चेतन सिंह ब्रगटा निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें मंडी सीट के उपचुनाव पर हैं क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है।

भाजपा ने करगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए