लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh BJP: शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में बदलाव, सुरेश कश्यप की जगह राजीव बिंदल को हिमाचल इकाई की कमान, जानें कौन हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 18:03 IST

Himachal Pradesh BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा सदस्य सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रमुख के लिए कड़ी परीक्षा साबित होगा। जीत के लिए कठिन परिश्रम करने का आश्वासन दिया है।सात निगम वार्डों में मैं काम करूंगा।

Himachal Pradesh BJP:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निकाय के चुनाव से कुछ ही समय पहले सोमवार को भाजपा नेता राजीव बिंदल ने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख का पदभार संभाला। शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव दो मई को होगा जो नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रमुख के लिए कड़ी परीक्षा साबित होगा।

बिंदल ने पार्टी की जीत के लिए कठिन परिश्रम करने का आश्वासन दिया है। नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ एसएमसी चुनाव के लिए रणनीति पहले ही तैयार कर ली गयी है और भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा एवं सुखराम चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे दिये गये सात निगम वार्डों में मैं काम करूंगा।’’

बिंदल ने नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुरेश कश्यप की जगह ली है। उन्होंने पार्टी के लिए अपने आगे की योजनाओं के बारे में कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

बिंदल जब यहां प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने भाजपा कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार जताते हुए बिंदल ने कहा, ‘‘मैं आभारी हूं कि भाजपा आलाकमान ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे यह दायित्व सौंपा।’’ 

सोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है। बिंदल पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। कई बार विधायक रहे बिंदल इस बार विधानसभा चुनाव हार गए। भाजपा 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोलन जिले में अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

पिछले साल नवंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अब दो मई को शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस रही है। अन्य नियुक्तियों में, पार्टी ने सिद्धार्थन और पवन राणा को क्रमशः हिमाचल प्रदेश और दिल्ली राज्य इकाइयों में अपना महासचिव (संगठन) बनाया है।

दोनों नेताओं के राज्यों की जिम्मेदारी की अदला-बदली होगी। शिमला में पत्रकारों से कश्यप ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र को अधिक समय देना चाहता हूं, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।

मैंने पार्टी आलाकमान से किसी अन्य नेता को जिम्मेदारी सौंपने का अनुरोध किया है।’’ पार्टी सूत्रों के अनुसार, कश्यप ने 20 अप्रैल को ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद 22 जुलाई, 2020 को कश्यप को भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :BJPजयराम ठाकुरअनुराग ठाकुरप्रेमकुमार धूमलजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो