लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 21:26 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा सीट सेरज से चेतराम ठाकुर को टिकट दिया हैपार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को, तो कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट दिया हैहिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, 8 नवंबर को नतीजे आएंगे

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा सीट सेरज से चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है। मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।

कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी (डलहौजी) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन) को उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील