लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: कुमारहट्टी में ढही ढाबे की इमारत, दो दर्जन फौजियों के दबे होने की आशंका, 10 लोगों को निकाला गया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 14, 2019 18:40 IST

राजस्व और आपदा प्रबंधन विशेष राजस्व सचिव और सह निदेशक डीसी राणा ने मीडिया को बताया, ''कुल 25 लोग मौके पर थे। भारी बर्षा हो रही है। पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी इलाके में एक ढाबे की इमारत ढह गई।इमारत के मलबे से 10 लोगों को निकाला जा चुका है, कुछ को अस्पताल ले जाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी इलाके में एक इमारत ढहने से कम से कम 25 लोग मलबे में दब गए। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, 10 लोगों को मलबे से निकाजा जा चुका है। कहा जा रहा है कि भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई। राजस्व और आपदा प्रबंधन विशेष राजस्व सचिव और सह निदेशक डीसी राणा ने मीडिया को बताया, ''कुल 25 लोग मौके पर थे। भारी बर्षा हो रही है। पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो रही है।''

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोलन में कुमारहट्टी स्थित एक ढाबे की चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 25-30 सैन्यकर्मी खाना खा रहे थे। कहा जा रहा है कि सैन्यकर्मी मलबे में दब गए। उनके अलावा भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहत-बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हेलिकॉप्टर को भी स्टैंडबाई रखा गया है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मलबे से निकाले गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमलाईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप