लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव 2022: ‘कट्टर ईमानदार’ होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट हैं, पीएम मोदी ने बोला 'आप' पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 18:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के इस बयान को कई लोगों ने आप पर हमले के रूप में देख रहे हैं ‘आप’ अक्सर खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ के रूप में वर्णित करती है भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में है 'आप'

सोलन (हिमाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को ‘‘स्वार्थी समूहों’’ के खिलाफ आगाह करते हुए शनिवार को कहा कि वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं। उनके इस बयान को कई लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमले के रूप में देखा गया। 

‘आप’ अक्सर खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ के रूप में वर्णित करती है और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, स्वार्थपूर्ण राजनीति और भाई-भतीजावाद की ‘‘गारंटी’’ है। 

मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्य और संकल्प मजबूत है जबकि कांग्रेस में अनिश्चितता, अनिर्णय और अराजकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भाजपा सरकार की जरूरत है क्योंकि इससे उसे स्थिरता मिलेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में तीन दशक से अस्थिरता थी, सरकारें आईं और गईं, चुनाव में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद हुए...ऐसा बार-बार हुआ। तब लोगों ने फैसला किया कि एक स्थिर सरकार ही देश की किस्मत बदल सकती है और 2014 में लोगों ने स्थिर सरकार को वोट दिया और हमने भी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’’ 

उन्होंने उत्तराखंड और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि छोटे राज्यों में अस्थिर सरकारों का इतिहास रहा है, लेकिन अब इनमें से कई राज्य स्थिर सरकारों की ओर देख रहे हैं और भाजपा को फिर से चुना जा रहा है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान, कई स्वार्थी और निहित स्वार्थी समूह उभरे जो देश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अस्थिरता देखना चाहते थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस कारण वे एक स्थिर सरकार को सत्ता में आने से रोकते हैं। छोटे राज्यों को हमेशा इन स्वार्थी समूहों ने निशाना बनाया है। वे झूठे वादे करते हैं, कुछ सीट जीतते हैं और अपने हितों के लिए काम करते हैं। वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन वे सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को बांटने की साजिश रचते हैं।’’ उन्होंने आगाह किया कि हिमाचल प्रदेश को ऐसे समूहों से सावधान रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सोलन ने इतनी व्यापक प्रतिक्रिया के साथ यह संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार फिर से बनेगी। मोदी ने कहा, ‘‘आपको भाजपा उम्मीदवार को याद रखने की जरूरत नहीं है, जब आप वोट डालने जाते हैं तो केवल ‘कमल’ का चिन्ह याद रखें। मैं आपके पास ‘कमल’ लेकर आया हूं, जहां भी आपको ‘कमल’ का चिन्ह दिखाई देता है, यानी वह भाजपा है और मोदी जी आपके पास आए हैं।’’

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो