लाइव न्यूज़ :

Himachal Results: बीजेपी के जिस बागी नेता को पीएम मोदी ने फोन कर समझाया था, क्या रहा उसका परिणाम?

By रुस्तम राणा | Updated: December 8, 2022 20:05 IST

इस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया (विजेता उम्मीदवार) को 33238 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार राकेश पठानिया को 25884 वोट मिले। जीत का अंतर 7354 है। जबकि परमार को कुल 2811 वोट हासिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनता को कृपाल परमार की बगावत पसंद नहीं आई और वे चुनाव हार गएइस सीट पर कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया को 33238 वोट मिले हैंजबकि बीजेपी उम्मीदवार राकेश पठानिया को 25884 वोट मिले

Himachal Elections Results 2022: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के बागी नेता कृपाल परमार को फतेहपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि परमार वही बागी नेता हैं जो जिनका चुनाव प्रचार के दौरान एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में पीएम मोदी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ने को लेकर समझाते हुए सुने जा सकते हैं। लेकिन उन्होंने इसके बावजूद बगावती तेवर को कायम रखा था और चुनावी मैदान में कूद गए थे। लेकिन जनता को उनकी बगावत पसंद नहीं आई और वे चुनाव हार गए।

फतेहपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि परमार की बगावत से बीजेपी को यहां हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया को 33238 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार राकेश पठानिया को 25884 वोट मिले। जीत का अंतर 7354 है। जबकि परमार को कुल 2811 वोट हासिल हुए हैं। यदि परमार और भाजपा कैंडिडेट के वोट को मिला भी दिया जाए तो भी यह कांग्रेस के उम्मीदवार को नहीं हरा पा रहे हैं। 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इस तरह राज्य में हर पांच साल पर सत्ता बदलने का रिवाज कायम है। चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीट पर जीत दर्ज की है। 

वहीं, भाजपा 24 सीट जीत चुकी है और एक सीट पर आगे है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी (आप) के हिस्से में कोई सीट नहीं आई। उसने 67 सीट पर चुनाव लड़ा था। हिमाचल प्रदेश का 1985 से यह राजनीतिक इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप