लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने मंडी के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:11 IST

Open in App

शिमला, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शनिवार को एक भाजपा विधायक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी तथा मंडी के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग की।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

प्रतिभा सिंह के बेटे तथा शिमला (ग्रामीण) से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रदेश कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के महासचिव प्रणय पी सिंह ने भरमौर से विधायक के खिलाफ आयोग को शिकायत ई-मेल की है।

प्रणय सिंह ने अपनी शिकायत में, आरोप लगाया कि भाजपा विधायक मतदान के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए मतदान केंद्र के अंदर खड़े थे, जो आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।

उन्होंने आयोग से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने इस संबंध में एक वीडियो भी आयोग को भेजा है और विधायक को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?