लाइव न्यूज़ :

गुजरात व महाराष्ट्र पर 'हिका' तूफान का खतरा, 120 किलोमीटर/घंटा होगी हवा की रफ्तार

By भाषा | Updated: May 31, 2020 20:47 IST

मौसम विभाग की मानें तो जिस समय यह चक्रवात जमीन से टकराएगा, उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर रहेगी जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने अपने डेली बुलेटिन में कहा है, 'दक्षिण पूर्व-पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अगले 48 घंटों के दौरान एक निम्न दवाब का क्षेत्र बनेगा।यह उसके अगले 48 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलेगा और उसके बाद और तीव्र हो सकता है।

मुंबई: मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अरब सागर में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और यह तीन जून तक महाराष्ट्र तथा गुजरात की ओर बढ़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दक्षिणपूर्व और पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप के ऊपर एक निम्न वायु दाब क्षेत्र बन गया है...।’’

मौसम विभाग ने कहा कि निम्न वायु दाब क्षेत्र आगे चल कर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसके उत्तर की ओर बढ़ने और तीन जून तक उत्तर महाराष्ट्र तथा गुजरात तट पहुंचने की संभावना है।

विभाग ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों में इसके पूर्वी मध्य एवं इससे लगे दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर निम्न वायु दाब और अधिक प्रबल होने की संभावना है।’’ 

बता दें कि अम्फान के बाद इस तूफान का नाम हिका दिया गया है। गुजरात के समुद्र तट पर 'हिका' चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से चक्रवाती तूफान टकरा सकता है।

आईएमडी ने अपने डेली बुलेटिन में कहा है, 'दक्षिण पूर्व-पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अगले 48 घंटों के दौरान एक निम्न दवाब का क्षेत्र बनेगा।  यह उसके अगले 48 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलेगा और उसके बाद और तीव्र हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो जिस समय यह चक्रवात जमीन से टकराएगा, उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर रहेगी जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमगुजरातमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप