लाइव न्यूज़ :

सबसे ज्यादा नसबंदी करने वाले सर्जन ने कहा- जल्द बनाया जाये जनसंख्या नियंत्रण कानून

By भाषा | Updated: July 10, 2019 16:06 IST

ललितमोहन पंत ने कहा कि सरकारी प्रयासों और आम लोगों में बढ़ती जागरूकता के कारण देश के कई राज्यों में जनसंख्या स्थिरीकरण की ओर बढ़ रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के कारण नागरिकों की जीवन प्रत्याशा में भी इजाफा हुआ है।

Open in App

परिवार नियोजन के करीब 3.81 लाख ऑपरेशनों का कीर्तिमान कायम करने वाले मशहूर सर्जन डॉ. ललितमोहन पंत ने बुधवार को कहा कि देश के संसाधनों पर भारी दबाव के मद्देनजर जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिये। पंत ने 11 जुलाई को मनाये जाने वाले "विश्व जनसंख्या दिवस" से पहले कहा, "देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून वक्त की मांग है। यह कानून जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिये।"उन्होंने कहा, "चूंकि हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, नागरिकों के प्रजनन के नैसर्गिक अधिकार पर किसी भी किस्म की कानूनी रोक संभव नहीं लगती। लेकिन ऐसा कानून बनाये जाने पर जरूर विचार किया जाना चाहिये जिसमें दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर संबंधित दम्पति को कुछेक सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के लाभ से वंचित किये जाने के प्रावधान हों।"पंत ने कहा कि सरकारी प्रयासों और आम लोगों में बढ़ती जागरूकता के कारण देश के कई राज्यों में जनसंख्या स्थिरीकरण की ओर बढ़ रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के कारण नागरिकों की जीवन प्रत्याशा में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, "जनसंख्या के बोझ के कारण देश के संसाधनों पर भारी दबाव जस का तस कायम है।"मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 64 वर्षीय सर्जन ने कहा, "मैं गुजरे 37 सालों के दौरान करीब 3.81 लाख नसबंदी ऑपरेशन कर चुका हूं। मोटा अनुमान लगाया जाये, तो इन ऑपरेशनों से 10 लाख से ज्यादा संभावित जन्म रुके हैं। दुनिया भर में किसी भी सर्जन ने इतने नसबंदी ऑपरेशन नहीं किये हैं।"उन्होंने बताया कि उन्होंने पहला नसबंदी ऑपरेशन वर्ष 1982 में किया था। वह मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश और दिल्ली में गुजरे बरसों में लगाये गये परिवार नियोजन शिविरों में भी नसबंदी ऑपरेशन कर चुके हैं। पंत, "दूरबीन वाले बाबा" के रूप में मशहूर हैं। इसका कारण यह है कि महिला नसबंदी की जिस पद्धति में उन्हें महारत हासिल है, उसके साथ "दूरबीन" का आमफहम शब्द जुड़ा है।उन्होंने कहा कि "बिना चीरा, बिना टांका, बिना दर्द" पद्धति के कारण पिछले वर्षों में नसबंदी को लेकर पुरुषों की मानसिकता बदली है। फिर भी नसबंदी ऑपरेशनों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की भागीदारी बेहद कम बनी हुई है। पंत ने बताया, "मैंने अब तक जो कुल 3.81 लाख नसबंदी कीं, उनमें पुरुषों के केवल 13,500 परिवार नियोजन ऑपरेशन शामिल हैं। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़नी चाहिये।"

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब