मध्य प्रदेश: उज्जैन में तेज रफ्तार ट्रक चंबल नदी में गिरा, ट्रक में सवार थे तीन लोग, एक की मौत
By मुकेश मिश्रा | Published: November 1, 2022 03:55 PM2022-11-01T15:55:18+5:302022-11-01T16:02:47+5:30
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआ। बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव के समीप बहने वाली चंबल नदी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर गिर गई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सवार तीन में एक की मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।
उज्जैन:मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव में मंगलवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआ। गांव के समीप बहने वाली चंबल नदी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर गिर गई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद गांव के लोगों ने घटना की सूचना इंगोरिया पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के साथ ही फौरन पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन अचानक खो गया और वो चंबल नदी पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी।
Big Breking: उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक चंबल नदी में गिरा। ट्रक में तीन लोग सवार हैं। प्रशासन रेस्क्यू में जुटा। pic.twitter.com/yxMHY5N9uW
— Ashish Pandey (@pandey_ashish82) November 1, 2022
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक देखते ही देखते आधे से अधिक ट्रक का हिस्सा पानी में डूब गया। इस ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग फंसे हुए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।